खरगोन में 4.1 तीव्रता का भूकंप

खरगोन में 4.1 तीव्रता का भूकंप

भोपाल [ महा मीडिया] खरगोन जिला मुख्यालय सहित लगभग पूरे जिले में आज शनिवार सुबह करीब 9:16 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान जमीन के अंदर से किसी भारी वाहन के गुजरने जैसा कंपन महसूस हुआ। कंपन महसूस होते ही कई लोग घरों के बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता मापी गई ।कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और इस बात की पुष्टि एक दूसरे से करने लगे। वही कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर भूकंप के मैसेज तेजी से वायरल हुए। इस दौरान कसरावद, झिरनिया, चैनपुर, खलबुजुर्ग, गोगांव आदि क्षेत्र के लोगों ने भी जमीन के अंदर कंपन की बात कही। खंडवा और बड़वानी जिले के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए।

सम्बंधित ख़बरें