बैंकिंग सुधारों के लिए एक उच्चस्तरीय बैंकिंग समिति का गठन होगा

बैंकिंग सुधारों के लिए एक उच्चस्तरीय बैंकिंग समिति का गठन होगा

भोपाल [ महा मीडिया] वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सोमवार को कहा कि सरकार जल्द ही एक उच्चस्तरीय बैंकिंग समिति का गठन करेगी जो विकसित भारत के तहत बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों की जांच करेगी। उन्होंने आगे कहा कि सोमवार और मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों  के बीच सम्मेलन में हुई दो दिवसीय चर्चा समिति के लिए एक खाका का काम करेगी। उन्होंने कहा “आज और कल की गहन चर्चाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब हम विकसित भारत के लिए बैंकिंग की समीक्षा करने वाली उच्चस्तरीय समिति की घोषणा की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा "उम्मीद है कि दो दिनों की चर्चा से जो जानकारी मिलेगी वह कमेटी के रिव्यू के लिए  महत्वपूर्ण होगी। जब कमेटी हमें अपनी सिफारिशें देने के लिए विचार-विमर्श करेगी तो उनके पास वह जानकारी उपलब्ध होगी।

सम्बंधित ख़बरें