इस माह म.प्र. की लाड़ली बहनों का शगुन मैहर जिले से होगा
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. की लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त का इंतजार कर रही हैं। इस बार किस्त जारी होने को लेकर 19 अगस्त की तारीख चर्चा में है। संभावना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर जिले से महिलाओं के खातों में योजना की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। मैहर जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं ।