गॉल टेस्ट में श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा
भोपाल [ महा मीडिया] गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारत के विरुद्ध श्रीलंका ने वापसी कर ली है। टीम ने पहली पारी में 7 विकेट पर 244 रन बनाए हैं। सोनल दिनूषा और प्रभात जयसूर्या क्रीज पर हैं। केशरा नुवानथा 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। इस विकेट के साथ जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। श्रीलंका को 61.4 ओवर में छठा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने 146 रन की साझेदारी तोड़ते हुए निरोशन डिकवेला को 80 रन पर आउट कर दिया। इसके साथ ही डिकवेला का पहला टेस्ट शतक लगाने का सपना भी टूट गया। उन्होंने 115 गेंदों की पारी में 7 चौके लगाए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने दो-दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।