इप्का लैबोरेटरीज के शेयरों में 11 प्रतिशत की तेज उछाल
भोपाल [ महा मीडिया] कंपनी इप्का लैबोरेटरीज के शेयरों में सोमवार को तेज उछाल देखने को मिला। कमजोर बाजार के बावजूद कंपनी के शेयर ने इंट्रा-डे कारोबार में करीब 11 प्रतिशत की छलांग लगाकर ₹1,917 का स्तर छू लिया। शेयर अब अपने 52 हफ्ते के हाई ₹1,941.40 के काफी करीब पहुंच गया है। यह हाई 17 जुलाई 2026 को दर्ज हुआ था। इप्का लैबोरेटरीज मुंबई महाराष्ट्र में स्थित एक प्रमुख भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी है। इसकी स्थापना 1949 में हुई थी।