भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी घोषित

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी घोषित

भोपाल [ महा मीडिया] भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है । स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाईं गईं है। नई टीम में कुल 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव बनाए गए हैं जबकि बीएल संतोष संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे। इस नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान से 3, दिल्ली से 6, महाराष्ट्र से 4, उत्तराखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, बंगाल, केरल और बिहार से 2-2 चेहरों को जगह दी गई है।

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (13 पद): वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा आदि। 
  • राष्ट्रीय महासचिव (8 पद): विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देव, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया।
  • संगठन नेतृत्व: बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रहेंगे साथ ही शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। 

 

 

सम्बंधित ख़बरें