राखी का बाजार सजने लगा

राखी का बाजार सजने लगा

भोपाल [ महा मीडिया] भाई की कलाई पर सजने वाली राखी अब सिर्फ धागे तक सीमित नहीं रही। इसमें स्टाइल, फैशन, भावनाओं के साथ टेक्नोलॉजी का ट्रेंड भी जुड़ गया है। रक्षाबंधन को लेकर इंदौर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के आसपास के जिलों के साथ अन्य प्रदेशों से भी लोग  थोक बाजार में राखियों की खरीदी के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार पारंपरिक कलावा और मौली की राखियों के साथ रुद्राक्ष, मोती, ब्रेसलेट, ईविल आई, जेम्स स्टोन और मेटल डिजाइन वाली राखियां पसंद की जा रही हैं। ग्राहक ऐसी राखियों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं जिन्हें त्योहार के बाद लंबे समय तक ब्रेसलेट की तरह पहना जा सके। बाजार में 60 से 90 रुपए तक की कलावा राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए हाथ की हलचल से रोशनी करने वाली हल्की राखियां 40 से 300 रुपए तक की रेंज में मिल रही हैं। अलग-अलग डिजाइन और वर्क वाली राखियां भी 50 से 300 रुपए तक में उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए लुंबा राखी के साथ ब्रेसलेट स्टाइल के विकल्प भी बाजार में हैं। 

सम्बंधित ख़बरें