गाजा में बाल विवाह के मामले बढ़ने से हड़कंप
मुंबई [महामीडिया]
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने गाजा में महिलाओं और लड़कियों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। दगाजा में बाल और जबरन शादियों के दर्ज मामलों में 123% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा गाजा सिटी और खान यूनिस के विस्थापन शिविरों में रहने वाली महिलाओं से बातचीत की गई। रिपोर्ट में अपाहिज महिलाओं और लड़कियों को भी ज्यादा खतरे में बताया गया है। कुछ आरोपी उनकी इस स्थिति का फायदा उठाते हैं युद्ध में माता-पिता खो चुकी लड़कियां भी कम उम्र में शादी के खतरे में हैं। गाजा में महिलाओं के लिए खतरा सिर्फ बाहर नहीं है। रिपोर्ट में महिलाओं ने बताया कि युद्ध के बाद परिवारों के अंदर भी हिंसा बढ़ी है। पति, पिता, भाई और ससुराल वालों के हाथों मारपीट, गाली-गलौज और दूसरी तरह की हिंसा के मामले सामने आए हैं। गाजा में मानवीय संकट इस कदर गहरा गया है कि बुनियादी भोजन के बदले शादियां की जा रही हैं।