श्री अनंत चतुर्दशी पर्व पर वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं
भोपाल [ महा मीडिया] आज श्री अनंत चतुर्दशी पर्व पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख एवं महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि भगवान विष्णु की कृपा से पूरी दुनिया में शांति और सौहार्द का मार्ग प्रशस्त होकर सभी लोगों के जीवन में खुशहाली एवं शांति आए यही उनकी शुभकामनाएं हैं।