महर्षि संस्थान में अनंत चतुर्दशी पूजन   

महर्षि संस्थान में अनंत चतुर्दशी पूजन   

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल के महर्षि महेश योगी संस्थान में आज अनंत चतुर्दशी पर्व पर वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के कुशल सानिध्य में श्री अनंत चतुर्दशी पूजन संपन्न हुआ। 121 वैदिक पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा वैदिक विधि विधान के साथ श्री अनंत चतुर्दशी पूजन जिसमें भगवान विष्णु की पूजा भी शामिल थी संपन्न किया। वैदिक विधि विधान के साथ श्री अनंत चतुर्दशी पूजन प्रातः 11:30 बजे प्रारंभ हुआ जो की लगातार गणेश प्रतिमा विसर्जन के पूर्व तक जारी था। श्री अनंत चतुर्दशी पूजन का यह कार्यक्रम भोजपुर मंदिर मार्ग स्थित, छान के गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम के महर्षि उत्सव भवन में किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। श्री अनंत चतुर्दशी पूजन के पश्चात उपस्थित समस्त लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। श्री अनंत चतुर्दशी पूजन के पश्चात महर्षि उत्सव भवन में विराजित श्री गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया गया। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के बोल पर गणपति महाराज को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर संपूर्ण महर्षि उत्सव भवन भगवान् गणपति के जयकारों के साथ गूंज रहा था।

सम्बंधित ख़बरें