एशियन गेम्स के बैडमिंटन में भारतीय टीम पराजित
मुंबई [महा मीडिया]
एशियन गेम्स में आज शुक्रवार को बैडमिंटन से भारत के गोल्ड मेडल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मेंस डबल्स के पहले राउंड से हारकर बाहर हो गई है। इस जोड़ी ने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाया था। पिछले स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग को थाईलैंड की पाकपोन टीएरात्सकुल और पीरात्चाई सुकफुन की जोड़ी ने हराया है।