चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

जयपुर [ महा मीडिया] देशभर में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  को लेकर घमासान मच गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई समेत कई दिग्गज नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जबकि कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन देखने को मिलेचुनाव आयोग के कामकाज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई राज्यों में प्रदर्शन किया। ऐसे में चंडीगढ़ और पटना में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें करनी पड़ीं। वहीं अन्य राज्य जैसे कि मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। यह पूरा विवाद एक मीडिया रिपोर्ट के बाद भड़का है, जिसमें दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में 14 बार विशेष गहन पुनरीक्षण  प्रक्रिया से जुड़े निर्णयों पर आपत्तियां जताई थीं उनकी चिंताओं में मतदाता पंजीकरण, नाम हटाना और जोड़ना तथा डेटाबेस तक पहुंच जैसे गंभीर मुद्दे शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें