टर्म इंश्योरेंस का कमीशन पचास प्रतिशत कम करने का प्रस्ताव

टर्म इंश्योरेंस का कमीशन पचास प्रतिशत कम करने का प्रस्ताव

जयपुर [ महामीडिया] 

भारतीय बीमा विनियामक ने जीवन बीमा और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियों पर मिलने वाले कमीशन को घटाकर अधिकतम 25% से 30% तक सीमित करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत बैंक और ब्रोकर जैसे माध्यमों के लिए कमीशन की लिमिट एजेंट्स से कम रखने की बात कही गई है।इंश्योरेंस कमीशन से जुड़े प्रस्तावित नियमों से नई बीमा पॉलिसी बेचने पर मिलने वाला कमीशन घट सकता है जिसका सीधा असर कमाई पर पड़ सकता है। इंश्योरेंस डिस्ट्रिब्यूशन जुड़े नियमों में बदलाव के प्रस्ताव में बैंक और ब्रोकर के लिए कमीशन की लिमिट एजेंट्स से कम रखने की बात कही गई है। अगर यह प्रस्तावित नियम लागू हुआ तो नई हेल्थ और टर्म पॉलिसी पर मिलने वाला कमीशन कम से कम आधा हो सकता है। टर्म इंश्योरेंस एक प्रकार का शुद्ध जीवन बीमा है जो एक निश्चित अवधि के लिए कम प्रीमियम पर बड़ा वित्तीय कवर प्रदान करता है। 

सम्बंधित ख़बरें