बच्चों के लिए चेतना और संस्कार जरूरी : ब्रह्मचारी गिरीश
भोपाल [ महा मीडिया] महर्षि महेश योगी संस्थान द्वारा संचालित महर्षि किड्स होम में दो दिवसीय महर्षि किड्स होम राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का आज समापन हुआ। समारोह में में बच्चों को पुरूस्कार वितरित करते हुए महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बच्चों को और उनके परिवार जनों को साधुवाद दिया।
महर्षि चेतना आधारित शिक्षा की चर्चा करते हुए ब्रह्मचारी गिरीश जी नाम बताया कि यदि चेतना और संस्कार नहीं जगे तो सब बेकार है इसलिए चेतना को विकसित करके संस्कारों को विकसित करना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। चेतना के उच्च स्तर तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है एवं सारा ज्ञान भावातीत चेतना में निहित है। हम लोगों ने अपने जीवन के अपने 40 वर्ष इसमें लगाए हैं इसलिए हम सभी लोग भाग्यशाली हैं यही कारण है कि हमारे बच्चों के चेहरे इसकी पहचान है जो भीड़ में उन्हें दूसरों से पृथक करते है। उनका कहना था कि इसमें सबसे बड़ा रोल बच्चों के शिक्षकों का है क्योंकि वैदिक संस्कृति में बच्चों को ढालने का कार्य हमारे शिक्षक ही करते हैं इसलिए वह सभी बधाई के पात्र हैं।
इसके पश्चात ब्रह्मचारी गिरीश जी ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के समस्त निदेशकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं ,बच्चों के अभिभावकों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस महर्षि किड्स होम राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में पूरे देश के नौ महर्षि किड्स होम के बच्चों ने अपनी एक से बढ़कर एक नृत्य,गायन एवं वादन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिसे खूब सराहना मिली उपस्थित दर्शकों ने बाल प्रतिभाओं का जोरदार उत्साहवर्धन किया । महर्षि किड्स होम राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2021 में की गयी थी ।