शक्कर के स्टॉक की समय सीमा को पन्द्रह दिवस से बढ़ाकर तीस दिन किया गया
भोपाल [ महा मीडिया] शक्कर के खुदरा मूल्य में उच्चतम स्तर से लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस गिरावट के बीच केंद्र सरकार ने बड़े थोक उपभोक्ताओं के लिए शक्कर के स्टॉक रखने की समय सीमा को 15 दिनों से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया है हालांकि अतिरिक्त स्टॉक को लेकर एक विशेष शर्त भी लागू की गई है। अगस्त महीने में शक्कर के खुदरा दाम 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। अब इनमें करीब 10% की कमी आने से भाव गिरकर लगभग 58.50 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। इस तरह आम उपभोक्ताओं को प्रति किलोग्राम 6.50 रुपये की राहत मिली है। यह बदलाव उन बड़े औद्योगिक उपयोगकर्ताओं और थोक उपभोक्ताओं पर लागू है जो हर महीने 10 टन से अधिक शक्कर का उपयोग करते हैं। [