सागर सड़क हादसे में आज तीन यात्री मरे
भोपाल [ महा मीडिया]
सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में आज शनिवार दोपहर गढ़ाकोटा रोड स्थित चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार बस और कार की भिड़ंत हो गई है टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में गिर गयी है दो लोग घायल हुए हैं। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों की पहचान और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।