भदभदा का एक और कलियासोत डैम के दो गेट खुले
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल समेत आसपास के इलाकों में रातभर हुई बारिश के बाद भदभदा का एक और कलियासोत डैम के दो गेट खोल दिए गए हैं। लगातार भारी बारिश के कारण भोपाल में बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ने से भदभदा डैम और कलियासोत डैम के गेट खोले गए हैं। बड़ा तालाब का जलस्तर बढ़ने के बाद रात 3 बजे भदभदा का एक गेट खोला गया। इसके बाद कलियासोत डैम के दो गेट भी खोल दिए गए। बारिश के चलते दोनों डैमों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था जिससे पानी की निकासी करनी पड़ी।