राहुल गांधी इंदौर पहुंचे
जयपुर[ महा मीडिया] लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे चुके हैं। राहुल ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होगें। राहुल छात्रों और युवाओं से शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर संवाद करेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे के बाद से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। आसपास के सभी रास्तों पर भी युवाओं की भीड़ नजर आ रही है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राहुल गांधी अपनी इंदौर यात्रा के दौरान 56 दुकान भी जा सकते हैं। एयरपोर्ट से राहुल रेडिसन होटल पहुँच चुके हैं फिर शाम 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।