एक जुलाई से दूध, दही और पनीर में नया लोगो दिखेगा
भोपाल [ महा मीडिया] अब बाजार से दूध, दही और पनीर खरीदते समय असली डेयरी प्रोडक्ट्स को पहचानना आसान हो जाएगा। दूध और इससे बने सभी सामानों के पैकेट पर एक जैसा नया लोगो लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।एक जुलाई 2028 से डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों को पैकेट पर नीले चौकोर बॉक्स के अंदर सफेद रंग की एक बूंद वाला निशान छापना होगा। इससे ग्राहक दुकान पर पैकेट देखते ही आसानी से पहचान सकेंगे कि वह असली डेयरी प्रोडक्ट है। अभी दूध, दही, पनीर या घी जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स की पहचान के लिए पैकेट पर कोई खास या अलग कॉमन लोगो नहीं होता है।