बद्रीनाथ में भारी बारिश और भूस्खलन

बद्रीनाथ में भारी बारिश और भूस्खलन

नैनीताल [महा मीडिया] 

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश और भूस्खलन  के कारण बद्रीनाथ नेशनल हाईवे कई स्थानों पर बंद हो गया है। चमोली कोतवाली क्षेत्र में पानी और रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ के पास पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिरने के कारण रास्ता बाधित है। हाइवे बंद होने से सैकड़ों यात्री, वाहन और तीर्थयात्री रास्ते में फंस गए हैं। यह संख्या 500 से लेकर हजारों तक बताई जा रही है। प्रशासन की मशीनें मौके पर मलबा हटाने और रास्ता खोलने के काम में जुटी हुई हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश से बचाव कार्य में परेशानी आ रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें