राजश्री गुटखा डीलरशिप घोटाला उजागर
मैहर [ महा मीडिया] राजश्री गुटखा की एजेंसी की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर भिंड के एक कारोबारी से 5 लाख 75 हजार 560 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फरियादी का आरोप है कि भोपाल निवासी एक व्यक्ति ने डीलरशिप दिलाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराए, लेकिन राशि लेने के बाद भी एजेंसी नहीं दिलाई और न ही रकम वापस की। सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।