गुजरात के कच्छ जिले में कार और ट्रक के टक्कर में सात मजदूर मरे

गुजरात के कच्छ जिले में कार और ट्रक के टक्कर में सात मजदूर मरे

भोपाल [ महा मीडिया] 

गुजरात के पश्चिम कच्छ जिले में खावड़ा के पास  एक सड़क हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार बोलेरो कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 7 मजदूरों की मौके पर ही  मौत हो गई जबकि लगभग 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई मजदूर ट्रक के नीचे दब गए।  सभी घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित ख़बरें