काकरोच पार्टी के कारण भोपाल से दिल्ली जाने वाली आठ ट्रेनें रद्द

काकरोच पार्टी के कारण भोपाल से दिल्ली जाने वाली आठ ट्रेनें रद्द

भोपाल [ महा मीडिया] । 

दिल्ली में संभावित भारी ट्रैफिक जाम और प्रदर्शन के चलते रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को भोपाल और आसपास से दिल्ली जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया है।  नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़क यातायात में भारी बाधा आने की आशंका के चलते ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें:

  • 12155 शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस (रानी कमलापति से हज़रत निज़ामुद्दीन) – 9 अक्टूबर को निरस्त। 
  • 22221 मुंबई–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस – 9 अक्टूबर को भोपाल/रूट से संबंधित सेवा निरस्त।
  • 12189 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस – निरस्त। 
  • 12121 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – निरस्त।
  • 22181 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 9 अक्टूबर को निरस्त। 
  • 12415 इंदौर–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस – निरस्त।
  • 20155 डॉ. अंबेडकर नगर–नई दिल्ली एक्सप्रेस – निरस्त। 
  • 09309 इंदौर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस – निरस्त

सम्बंधित ख़बरें