अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने विदेशी कर्मचारियों को ‘बंधुआ मजदूर’ बताया

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने विदेशी कर्मचारियों को ‘बंधुआ मजदूर’ बताया

 

मुंबई [महा मीडिया] अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीजा पर अमेरिका में काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों को ‘बंधुआ मजदूर’ बताया है। भारत ने वेंस के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रवासियों की अहम भूमिका रही है। भारत ने यह भी कहा कि भारतीय पेशेवर अमेरिका की अर्थव्यवस्था, नई तकनीक, रिसर्च और रोजगार बढ़ाने में योगदान देते हैं। इससे दोनों देशों को  लाभ होता है। अमेरिका में H-1B वीजा पाने वालों में 71% भारतीय हैं।

सम्बंधित ख़बरें