कपास किसानों का पंजीकरण 31 अक्टूबर तक होगा

कपास किसानों का पंजीकरण 31 अक्टूबर तक होगा

भोपाल [ महा मीडिया] 

भारतीय कपास निगम  द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी कपास किसानों से 31 अक्टूबर तक ‘कपास किसान मोबाइल एप ‘ पर अपना पंजीकरण कराने की अपील की गई है। पंजीकरण में सहायता के लिए किसान व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8269023626 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय कपास निगम  ने कपास किसानों से निर्धारित अवधि के भीतर अपना पंजीकरण कराकर एमएसपी खरीद योजना का पूर्ण लाभ उठाने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें