इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की तैयारियां पूरी

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की तैयारियां पूरी

मुंबई [महा मीडिया] 

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे T20 इंटरनेशनल मैच की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेडियम में लगभग 27,500 दर्शकों के बैठने की उम्मीद है।मैच के दिन दोपहर 2:00 बजे से होलकर स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा और कई मार्गों पर सामान्य वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। भारतीय टीम रेडिसन होटल और वेस्टइंडीज की टीम मैरियट होटल में ठहरेगी। वेस्टइंडीज टीम के लिए विशेष रूप से अतिरिक्त नारियल पानी और रिकवरी के लिए आइस-बाथ टब की व्यवस्था की गई है। 

 

सम्बंधित ख़बरें