विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कल
मैहर [ महा मीडिया] विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं पर खुलकर बात करना तथा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों की मदद करना है। यह दिवस पहली बार वर्ष 1992 में मनाया गया था।