भारतवंशी नवनीतम पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार
भोपाल [ महा मीडिया] भारतीय मूल की दक्षिण-अफ्रीकी न्यायविद और मानवाधिकार विशेषज्ञ नवनीतम 'नावी' पिल्लई को वर्ष 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है।दक्षिण अफ्रीका में जन्मीं पिल्लै ने रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले नेल्सन मंडेला समेत कई लोगों की वकील के तौर पर मदद की थी। उन्हें युद्ध अपराध और नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने और अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।नावी पिल्लै का जन्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन में भारतीय तमिल मूल के परिवार में हुआ था। पिल्लै के करियर का सबसे अहम पड़ाव रवांडा में नरसंहार से जुड़े मामलों की सुनवाई रहा। 1994 में रवांडा में बड़े पैमाने पर नरसंहार हुआ था। इसमें तुत्सी समुदाय के लोगों की बड़े पैमाने पर हत्या की गई। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण बनाया। 1995 में पिल्लै इस न्यायाधिकरण में न्यायाधीश नियुक्त हुईं। उन्होंने 1999 से 2003 तक इसकी अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।