शहडोल- डिंडौरी में भारी बारिश

शहडोल- डिंडौरी में भारी बारिश

भोपाल [ महा मीडिया] 

शहडोल- डिंडौरी जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। नर्मदा नदी में बाढ़ आने से जबलपुर-अमरकंटक मार्ग पिछले 1 घंटे से बंद है। जोगी टिकरिया पुल पानी में डूब गया है जबकि जिला मुख्यालय का पुल भी डूबने की कगार पर है। जिला मुख्यालय से शहडोल मार्ग भी सुबह से ही बंद है यहां भी पानी पुल के ऊपर आ गया है।बजाग, करंजिया जनपद क्षेत्र में भी एक सैकड़ा से अधिक गांवों का संपर्क जनपद और जिला मुख्यालय से टूटा हुआ है। यहां भी स्थानीय नदियां उफान पर हैं। जिला मुख्यालय सहित अमरकंटक, बजाग और करंजिया क्षेत्र में तेज बारिश का दौर लगातार जारी है। डिंडौरी का संपर्क जबलपुर और अमरकंटक से कट गया है जिससे दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही ठप्प  है।डिंडौरी से शहडोल और मंडला की ओर जाने वाले कुछ स्थानीय मार्ग भी जलभराव के कारण प्रभावित हुए हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें