शेख हसीना की वापसी के लिए भारत ने दो शर्तें रखी
मुंबई [महामीडिया]
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी के लिए भारत ने दो शर्तें रखी हैं। भारत चाहता है कि बांग्लादेश की सेना खुद भारत आकर हसीना को अपने साथ वापस ले जाए।दूसरी शर्त यह है कि बांग्लादेश सरकार उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का मौका दे। हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। भारत पिछले कुछ महीनों से हसीना की वापसी को लेकर बांग्लादेश से बातचीत कर रहा है। भारत चाहता है कि वापस लौटने पर उनकी सुरक्षा बनी रहे और वहां चल रहे मुकदमों में उन्हें अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिले। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि अगर जनता चाहेगी तो वे एक बार फिर बांग्लादेश की सत्ता संभालने के लिए तैयार हैं।हसीना ने बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदाय पर हुए हमलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।