भोपाल में लोकायुक्त का छापा
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में पचमढ़ी (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) में पदस्थ वन विभाग के एसडीओ संजीव कुमार (संजू) शर्मा के ठिकानों पर भोपाल लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा है। भोपाल में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास और छिंदवाड़ा तथा पचमढ़ी में एक साथ दबिश दी गई है।शुरुआती जांच में करीब 23 लाख रुपये नकद और आभूषण के साथ-साथ कुछ होटलों और रिसॉर्ट्स से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।