नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू ,मोदी सहित कई लोगों ने शोक जताया
मुंबई [महा मीडिया]
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा में कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने नाना को श्रद्धांजलि दी।इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दूसरे दिन मोदी ने कहा कि नाना असाधारण कलाकार थे, जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। नाना पाटेकर ने 1978 में गमन से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ थिएटर में भी काम किया। परिंदा, क्रांतिवीर, प्रहार, अब तक छप्पन, नटसम्राट, वेलकम और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों में उनके किरदार यादगार रहे। उन्हें तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले थे और 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है और इसे कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जाहिर किया है।