शेयर बाजार में आज 700 अंकों की भारी गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया]
शेयर बाजार में आज 11 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 74,200 पर आ गया है। निफ्टी में भी 250 अंक की गिरावट है और यह 23,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में सबसे अधिक गिरावट इंडिगो में 2.55 फीसदी की दिखी और यह लाल निशान में 4842.05 पर कारोबार करते हुए दिखा। सेंसेक्स के जिन चार शेयरों में उछाल दिखा उनके नाम इस प्रकार से हैं-
- एचसीएल टेक
- टेक महिंद्रा
- इन्फोसिस
- टीसीएस