मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला पहुंचे
भोपाल [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर आज सोमवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए हैं। मोदी 17 नवंबर को होने वाले 23वें आसियान-भारत समिट और 21वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी मुलाकात होगी। दोनों नेता क्वाड देशों की बैठक में साथ बैठेंगे। इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।