यमुनोत्री धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या का नया कीर्तिमान
भोपाल [ महा मीडिया] यमुनोत्री धाम में इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 3 अगस्त तक 6.55 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए जो धाम के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। कठिन पैदल मार्ग और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद मां यमुना के भक्तों की संख्या में भारी उत्साह देखा गया है, जो पिछले सभी वर्षों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुका है।