
शेयर बाजार भारी बढ़त पर
मुंबई [महामीडिया] सेंसेक्स आज 4 फरवरी को 1000 अंक की तेजी के साथ 78,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 290 अंक की तेजी है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी और 3 में गिरावट है। सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.45% की तेजी है।