भोपाल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

भोपाल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

भोपाल [ महा मीडिया] 

भोपाल में दो दिन से बारिश जारी है। यहां 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। शहर में 1,000 से ज्यादा घरों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया है। राहत कार्य जारी हैं। भारी बारिश के चलते पुराने शहर, नए उपनगरों और कॉलोनियों के निचले इलाकों में जलभराव हो गया जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। बारिश का असर बड़े तालाब पर भी दिखा। सोमवार शाम 4 बजे तक झील का जलस्तर करीब 1.5 फीट बढ़कर 1661.5 फीट हो गया है। भारी बारिश से ईंटखेड़ी इलाके में सबसे ज्यादा परेशानी हुई है। कई घरों और सड़कों पर पानी भर गया है। हालात इतने खराब हो गए कि स्थानीय पुलिस थाने में भी पानी घुस गया जिससे वहां का कामकाज ठप्प हो गया है। पुलिसकर्मियों को फाइलें और सामान ऊंची जगहों पर रखना पड़ा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने नालों और नालियों की सफाई तेजी से कराने के साथ-साथ बारिश के पानी की निकासी में आ रही बाधाओं को दूर करने को कहा है। 

सम्बंधित ख़बरें