ग्राहकों को गुमराह करने को लेकर ओला कैब्स पर दस लाख का जुर्माना

ग्राहकों को गुमराह करने को लेकर ओला कैब्स पर दस लाख का जुर्माना

भोपाल [ महा मीडिया]

ग्राहकों को गुमराह करने और जल्दी राइड मिलने की उम्मीद में ज्यादा किराया देने की मांग के बीच कंपनी पर सरकार ने जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने लगाया है। प्राधिकरण  ने एएनआई टेक्नोलॉजीज पर नियम की अवहेलना करने पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है। एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड  प्रमुख भारतीय राइडशेयरिंग कंपनी ओला कैब्स की मूल कंपनी है। ओला कैब्स (अब आधिकारिक तौर पर ओला कंज्यूमर) भारत की एक प्रमुख राइडशेयरिंग और परिवहन कंपनी है।

सम्बंधित ख़बरें