म.प्र. के मुख्यमंत्री निवास पर एक हजार बाल गोपाल पहुंचेंगे

म.प्र. के मुख्यमंत्री निवास पर एक हजार बाल गोपाल पहुंचेंगे

भोपाल [ महा मीडिया] 

मुख्यमंत्री निवास पर जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर  4 सितंबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में 1000 से अधिक छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में तैयार कर बुलाया जाएगा। बच्चे अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां भक्ति गायन, लोकनृत्य और मटकी फोड़ के कार्यक्रम होंगे। बच्चों को माखन-मिश्री, लड्डू गोपाल और श्रीकृष्ण के बाल जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित साहित्य भी भेंट किए जाने की योजना है। भगवान श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप (बालकृष्ण या लड्डू गोपाल) हिंदू धर्म में अत्यधिक लोकप्रिय, मनोरम और वात्सल्य प्रेम का प्रतीक है। 

सम्बंधित ख़बरें