लगातार तीसरे दिन विपक्ष का प्रदर्शन
मुंबई [महामीडिया]
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष आज गुरुवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली में प्रदर्शन करेगा। इस बीच राहुल और प्रियंका गांधी के विरुद्ध जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले 6 अक्टूबर को मार्च के दौरान आकाशवाणी बिल्डिंग में घुसने के मामले में राहुल गांधी के विरुद्ध FIR दर्ज हुई थी। राहुल गांधी ने कहा मैं FIR से डरता नहीं हूं मेरे विरुद्ध 45 FIR हो चुकी हैं। मैं चाहता हूं 100 FIR हों। इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई अन्य विपक्षी दलों के नेता और सांसद शामिल हो रहे हैं।