नेपाल प्राकृतिक आपदा में अब तक 11 सौ से अधिक मौतें
भोपाल [ महा मीडिया]
नेपाल में हाल ही में आई भीषण और भयानक प्राकृतिक आपदा ने चारों तरफ तबाही फैला दी है । इस दिल दहला देने वाली घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1127 हो गई है। अब तक कुल 1113 शवों का पोस्टमॉर्टम और कानूनी पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है जिनमें से 95 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके अलावा, जिन 911 शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 4,800 लोग अब तक लापता हैं। प्राकृतिक आपदा के एक सप्ताह बाद भी बचाव टीमें मलबे में फंसे लोगों और लापता हुए हजारों लोगों की तलाश में दिन-रात जुटी हुई हैं।