मरवाही के जंगलों में 54 जंगली हाथियों के आने से हड़कंप

मरवाही के जंगलों में 54 जंगली हाथियों के आने से हड़कंप

कोरबा [महा मीडिया] 

छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परिक्षेत्र में 54 जंगली हाथियों का बड़ा झुंड दाखिल हो गया है। हाथियों का यह दल वर्तमान में पेंड्रा के दमदम वन क्षेत्र में विचरण कर रहा है। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की आमद से वन विभाग के कान खड़े हो गए हैं और आसपास के दर्जनों गांवों में दहशत का माहौल है।  यह दल पहले कटघोरा वनमंडल के पसान क्षेत्र में था। यह झुंड सीमा पर पहुंचा और देर शाम बनखेता होते हुए दमदम के घने जंगलों में आ धमका। धान की पकती फसल और ग्रामीणों के कच्चे मकानों पर इस झुंड से भारी खतरे की आशंका बनी हुई है। वन विभाग की टीमें हाथियों के इस बड़े झुंड की गतिविधियों और उनके मूवमेंट पर थर्मल ड्रोन और अन्य माध्यमों से लगातार नजर रख रही हैं। संभावित प्रभावित गांवों में लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी (अलर्ट) कराई जा रही है।किसी भी अनहोनी या करंट की घटना को रोकने के लिए वन विभाग ने बिजली कंपनी को प्रभावित ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति (बिजली) बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें