नवीनतम
पेटीएम को वॉलेट सर्विस शुरू करने की सैद्धांतिक अनुमति मिली
भोपाल [ महा मीडिया]
भारत की दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम को रिजर्व बैंक से वॉलेट सर्विस शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। रिजर्व बैंक ने पेटीएम की की सहायक कंपनी Paytm Payments Services Ltd (PPSL) को प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) जारी करने और उनका संचालन करने के लिए सैद्धांतिक अनुमति दे दी है। इसमें प्रीपेड वॉलेट जैसी सेवाएं भी शामिल हैं। इस खबर के आते ही पेटीएम के शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई जिसके चलते इसने आज अपना नया 52 वीक का हाई बना दिया। कंपनी को 27 अगस्त 2021 को जारी प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट से जुड़े मास्टर निर्देशोंऔर समय-समय पर उनमें होने वाले बदलावों का पालन करना होगा।