उर्वरक सब्सिडी का परफॉरमेंस ऑडिट शुरू

उर्वरक सब्सिडी का परफॉरमेंस ऑडिट शुरू

भोपाल [ महा मीडिया] नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने उर्वरक सब्सिडी का परफॉरमेंस ऑडिट शुरू कर दिया है। इसमें खास तौर पर इस बात की जांच की जाएगी कि क्या सब्सिडी वाले यूरिया का उपयोग औद्योगिक कार्यों के लिए किया जा रहा है या फिर इसे पड़ोसी देशों में तस्करी करके भेजा जा रहा है। ऑडिट का काम शुरू हो चुका है। इसके तहत 15 राज्यों के 169 जिलों से सैंपल डेटा इकट्ठा किया जाएगा। इनमें 149 ऐसे जिले शामिल हैं जहां यूरिया की खपत राष्ट्रीय और राज्य दोनों ही औसत से अधिक है।

सम्बंधित ख़बरें