देव प्रबोधिनी एकादशी बीस नवंबर को
भोपाल [ महा मीडिया] देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी। देवउठनी एकादशी को देवुत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में इस एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि इसी दिन चार महीने का चातुर्मास समाप्त होता है और भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। चातुर्मास के समापन के साथ ही एक बार फिर से विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इसके साथ ही इस शुभ अवसर पर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह का भी विधान है। चार माह के लंबे अंतराल के बाद अब 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से विवाह की शहनाइयां फिर गूंजेंगी। 2026 में 12 दिसंबर तक मुहूर्त रहेंगे। हालांकि 20 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच मात्र 23 दिनों में कुल 16 दिन विवाह मुहूर्त रहेंगे। 15 दिसंबर से खरमास शुरू होने से एक माह शादियों पर ब्रेक रहेगा।इसके बाद विवाह मुहूर्त 2027 में 18 जनवरी से पुन: शुरू होंगे। नए साल में जनवरी से दिसंबर तक कुल 96 दिन मुहूर्त रहेंगे। ये पिछले 26 साल में सबसे ज्यादा है। इसके पूर्व 2019 में 94 दिन विवाह मुहूर्त थे। जबकि, 2026 में 59 दिन ही मुहूर्त हैं।