इंदौर में आज से विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग मैच
मुंबई [महा मीडिया]
इंदौर शहर में आयोजित विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में शुक्रवार से क्वालिफाइंग मुकाबलों का रोमांच शुरू होगा। यशवंत क्लब के स्मैश हॉल में खिलाड़ी मुख्य प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए एक-दूसरे को चुनौती देंगे। दिनभर चार सत्रों में मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच खेला जा रहा है, दूसरा दोपहर 1 बजे, तीसरा शाम 4 बजे और चौथा मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा।चैंपियनशिप में अलग-अलग देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। क्वालिफाइंग राउंड में खिलाड़ियों को नॉकआउट आधार पर आगे बढ़ना होगा। इस चरण में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही मुख्य दौर में जगह बना सकेंगे। मुकाबलों के दौरान हर फ्रेम में खिलाड़ियों की तकनीक, सटीक निशाने और दबाव में खेलने की क्षमता की परीक्षा होगी।