बीरभूम होटल हादसे में सात लोग मरे

बीरभूम होटल हादसे में सात लोग मरे

भोपाल [ महा मीडिया] 

पश्चिम बंगाल के  बीरभूम जिले में आज सोमवार सुबह एक होटल में आग लग गई है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना है। कई लोग बिदिशिनी होटल में ठहरे थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब लोग सो रहे थे तो होटल की पहली मंजिल पर आग लग गई। होटल का पिछला दरवाजा बंद होने से लोग बाहर नहीं निकल सके।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में घायल लोगों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है ।

सम्बंधित ख़बरें