म.प्र. में नर्मदा,बेतवा सहित कई नदियां उफान पर

म.प्र. में नर्मदा,बेतवा सहित कई नदियां उफान पर

भोपाल [ महा मीडिया] 

रायसेन में भारी बारिश से बेतवा सहित कई नदियां उफान पर हैं  सीहोर, शाजापुर, विदिशा, मंडला और राजगढ़ में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजगढ़ के ब्यावरा में रेलवे अंडरपास में पानी भरने से 25 गांवों का संपर्क टूट गया है। विदिशा में बाढ़ के पानी में कई लोग फंस गए जिन्हें रेस्क्यू किया गया है । नर्मदापुरम में दो दिन से बारिश हो रही है। इससे नदी, तालाब और डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नर्मदा नदी में 48 घंटे में करीब 10 फीट पानी बढ़ा। सेठानी घाट पर जलस्तर 946.40 फीट पहुंच गया है। तवा डैम का जलस्तर भी 8.5 फीट बढ़कर 1137.70 फीट हो गयाहै । यह गवर्निंग लेवल से 22 फीट नीचे है इसलिए फिलहाल डैम के गेट नहीं खोले जाएंगे। जिले में अब तक औसतन 21 इंच बारिश दर्ज की गई है। रायसेन में मूसलधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए है। सांची रोड स्थित पगनेश्वर और भोपाल रोड की बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से छोटे पुल डूब गए है। कई जगह पानी खेतों में भर गया है । मंगलवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है । मंडला और डिंडोरी में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई मार्ग और पुल डूब गए हैं वहीं सीहोर सहित अन्य जिलों में बेतवा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें