भोपाल में सिद्धांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सील
भोपाल [महामीडिया]
राजधानी भोपाल में नियमों को ताक पर रखकर भवन खड़े करने और उनका मनमाना उपयोग करने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को भवन अनुज्ञा शाखा ने रेडक्रास सोसायटी स्थित सिद्धांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को सील कर दिया है। भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा इस भवन के लिए जी प्लस वन की अनुमति कामकाजी महिला छात्रावास के प्रयोजन के लिए दी थी लेकिन मौके पर निर्माण चार मंजिला मिला। स्वीकृति से तीन मंजिल अधिक निर्माण कर दिया गया था ऊपर से उसी भवन में अस्पताल संचालित हो रहा था। यह भवन 'जी प्लस वन' (G+1) वर्किंग वीमेन हॉस्टल के रूप में स्वीकृत था लेकिन इसे बिना अनुमति 'जी प्लस थ्री' (G+3) अस्पताल के रूप में अवैध रूप से चलाया जा रहा था।