चांदी की कीमतों मे तीन हजार से अधिक की वृद्धि

चांदी की कीमतों मे तीन हजार से अधिक की वृद्धि

भोपाल [ महा मीडिया] 

सोने में अब सुरक्षित निवेश की मांग जोर पकड़ रही है। चीन के केंद्रीय बैंक ने भी सोने की खरीदारी तेज की है। ऐसे में सोने के साथ ही चांदी के भाव चढ़ रहे हैं। ग्लोबल मार्केट  पर आज सोना 4,450 डॉलर प्रति औंस के करीब जबकि चांदी 66 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 1,600 रुपये की तेजी के साथ 1,54,699 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,099 रुपये था।  चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 3,132 रुपये की तेजी के साथ 2,39,999 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,36,867 रुपये था। 

सम्बंधित ख़बरें